Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर, आगरा में सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देशानुसार “नए सत्र में नया सवेरा” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को अभिप्रेरित किया गया। इसके लिए चिकित्सा क्षेत्र से मुख्य अतिथि के रूप में डॉ बी0एस0 बघेल ई0एन0टी0 सर्जन एवं डॉक्टर रामेश्वर दयाल फिजिशियन उपस्थित रहेI डॉक्टर द्वय की उपस्थिति एवं उनके उद्बोधन से विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया
डॉ बी0एस0बघेल ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए नियमित अध्ययन की सलाह दी। साथ ही उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी के बारे में छात्रों को अवगत करायाI
डॉ रामेश्वर दयाल के उद्बोधन के बीच विद्यार्थियों ने कई बार तालियां बजाकर अपने प्रेरित होने की अनुभूति कराईI उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन के साथ अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए पिज्जा बर्गर चाउमीन इत्यादि के खाने से बचने की सलाह दी
कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती राजबाला पुष्कर के साथ श्री जुगेश कुमार, श्री विनय कुमार, श्री लोकेश कुमार शर्मा, श्री इंद्रजीत राणा, श्री शशिकांत कुलश्रेष्ठ, श्रीमती लता चौहान, श्रीमती हर्षा राठौर प्रवक्तागण व भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थेI कार्यक्रम के प्रभारी श्री चंद्रवीर सिंह प्रवक्ता ने कार्यक्रम का संचालन कियाI विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम से छात्र छात्राएं खूब उत्साहित व अभिप्रेरित दिखाई दिएI
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026