Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा बाईपास पर भाग्य नगर में स्वराज ट्रैक्टर के शो रूम ब्रज ऑटोमोबाइल्स के सामने नाली में अजगर दिखाई दिया। वह छिपा हुआ था। अजगर देखकर खलबली मच गई।
स्वराज ट्रैक्टर के शो रूम ब्रज ऑटोमोबाइल्स के स्वामी और वरिष्ठ भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह ने अजगर के संबंध में एस.ओ.एस. टीम को सूचित किया। वहां से बिना देरी किए एक टीम आई। थोड़े से प्रयास के बाद ही अजगर को पकड़ लिया। एक बोरी में रखकर ले गए। अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।
बता दें कि बारिश के मौसम में जब बिल में पानी भर जाता है तो सांप बाहर निकल आते हैं। अकसर सांप भोजन की तलाश में निकलते हैं। सांपों को प्राकृतिक आवास पर भवन खड़े होते जा रहे हैं। इससे उन्हें छिपने में समस्या है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026