सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड चल रहा है, जहां लोग अपनी 21 साल की उम्र की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कई सेलेब्रिटी भी इसमें शामिल हो चुके हैं। अब प्रियंका चोपड़ा भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गई हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटो के साथ, उन्होंने लिखा, ‘चलो तुम्हें 21 साल की उम्र में देखते हैं’। बता दें प्रियंका से पहले काजोल ने भी ये ट्रेंड फॉलो किया था।
प्रियंका का 21 साल वाला लुक
शेयर की गई तस्वीरों में उनका लुक आज के लुक बेहद अलग है। बात करें हेयरस्टाइल की तो एक तस्वीर में प्रियंका ओपन हेयर में है। वहीं बाकी दोनों तस्वीरों में उन्होंने मेसी हेयर बन बनाया हुआ है।
तस्वीरों में प्रियंका एनिमल-प्रिंट वाली आउटफिट, डेनिम शॉर्ट्स और एक चौड़ी बेल्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने काउबॉय हैट से अपना लुक कंप्लीट किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तब से बहुत कुछ सीखा’।
आखिरी तस्वीर में वो डेनिम मिनी स्कर्ट और फ्रंट रिप्ड टॉप पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ब्रॉन्जर’।
करीना कपूर ने भी ये ट्रेंड फॉलो किया
प्रियंका के साथ ही करीना कपूर खान ने भी ये ट्रेंड फॉलो किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। करीना ने फिल्म ‘अशोका’ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मुझे आज सुबह 21 साल जैसा महसूस हुआ। तस्वीर में करीना के साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं।
– एजेंसी
- आगरा के दयालबाग में बहन के घर आई 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं - August 28, 2026
- आगरा के बोदला में जीवंत हुई 50 साल पुरानी परंपरा: रक्षाबंधन पर भुजरिया मेले का कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया शुभारंभ, दिखी लोक संस्कृति की झलक - August 28, 2026
- आगरा में एडिटेड फोटो वायरल कर युवती की मंगनी तुड़वाने का सनसनीखेज मामला: कॉलेज के परिचित और उसकी सहेली पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026