55 वर्ष पूर्व की थी भारतीय योग संस्थान की स्थापना
जोनल पार्क मित्र मंडल के मॉर्निंग वॉकर्स ने दी श्रद्धांजलि
Agra, Uttar Pradesh, India. ताजनगरी स्थित जोनल पार्क में अप्रैल से नियमित चल रहे योग शिविर में आज भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्व. प्रकाश लाल की पुण्य तिथि को जोनल पार्क मित्र मंडल के मॉर्निंग वॉकर्स ने स्मृति दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर योग के साथ ही साहित्यिक गोष्ठी हुई।
प्रकाश लाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए योग गुरु वी. पी. शुक्ला ने बताया कि प्रकाश लाल ने 55 वर्ष पूर्व भारतीय योग संस्थान की स्थापना की थी। । शिशु अवस्था में ही उनके सिर से मां का साया उठ गया था। प्रकाश ने विपरीत परिस्थिति में परिश्रम कर खुद को शिक्षित कर समाज में स्थापित किया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए योग को शस्त्र बनाया और सम्पूर्ण जीवन योग के लिए समर्पित कर दिया। प्रकाश जी ने योग को घर घर पहुंचा कर लोगों के जीवन में प्रकाश भरने का कार्य किया। सादगी से जीवनयापन करने वाले सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाले प्रकाश जी नारी शक्ति को समाज का सुधारक बताते थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर समरसता प्रमुख रमन गुप्ता ने कहा कि योग एक साधना है। मन को आनंदित करने वाली यह क्रिया तन को भी शुद्धता देती है। आज जिस प्रकार से हम आधुनिक जीवनचर्या को अपनी आवश्यकता समझने लगे हैं यह बहुत ही चिंतनीय है। व्यक्ति को अच्छा जीवन जीने के लिए योग को अपनाना होगा।
इससे पहले साहित्यकार रजनीकांत लवानियां और रमन गुप्ता ने मां सरस्वती और प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ वी के शर्मा और रमेश गहलोत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कवि दिनेश अगरिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आजादी के इस अमृत महोत्सव वर्ष पर श्री प्रकाश लाल की 55 वी पुण्य तिथि के अवसर पर देशभक्ति रचना सुनाई।
इस अवसर पर डॉ वी. के. शर्मा, दिनेश कुशवाह, डॉ. जे पी गुप्ता, प्रकाश मित्तल, रमेश गहलोत, विजय गुप्ता, माताप्रसाद सिंह, ब्रजमोहन तोमर, लाल सिंह , वीरेंद्र शर्मा, रामसेवक गोस्वामी, शैलेन्द्र तोमर, राघवेंद्र शर्मा और सचिन गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026