लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। 13 नवंबर को 9 विधानसभा पर वोटिंग होगी। इससे पहले प्रदेश में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक युवा नेता की तरफ से अब पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है, ”न बंटेंगे न कटेंगे 2027 में नफरत वाले हटेंगे…हिंदू मुस्लिम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।”
इससे पहले समाजवादी पार्टी के कार्यालय के पास बीते दिनों एक और पोस्टर लगाया गया था। इसमें अखिलेश यादव की फोटो लगी थी, जिसमें लिखा गया था, ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’। सपा के इस पोस्टर पर एनडीए गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी ने पोस्टर लगाया था। इसमें निषाद पार्टी के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को ”27 का खेवनहार” बताया गया था।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया जा रहा है। ऐसे में सपा और भाजपा ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दरअसल, सपा को लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत मिली थी और भाजपा को बड़ा झटका लगा था। ऐसे में अब सपा उपचुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करना चाहती है। वहीं, भाजपा उपचुनाव में जीत कर लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मरहम लगाना चाहती है।
-साभार सहित
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026