Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। कालिन्दी सेवा संस्थान मथुरा द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के अन्तर्गत जरूरतमन्द एवं गरीबों के लिये कम्बल वितरण का कार्यक्रम श्रीजी बाबा आश्रम भूतेश्वर रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 500 कम्बलों के वितरण की योजना बनी जोकि जरूरतमन्दों को रात्रि में जाकर के वितरित किये जायेगें कार्यक्रम को विधिवत प्रारम्भ करते हुए गरीबों को 100 कम्बल वितरण किये गये। संस्थान के मार्ग दर्शक संत राजा बाबा, संस्थान के संस्थापक राम कुमार आचार्य, नरेन्द्र अग्रवाल दरवै वाले, राधाबिहारी गोस्वामी, अनिल अग्रवाल प्रेसवाले, अध्यक्ष नरेन्द्र गर्ग, महामंत्री गोपालाचार्य (रसिक), कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त पण्डित, महिला समिति की ओर से अध्यक्ष जमुना देवी शर्मा, उपाध्यक्ष मीरा मित्तल पार्षद, मीना अरोड़ा, पुष्पा सिंह कोर, मधु आचार्य, माधव गर्ग, श्रीकान्त भण्डारी, किशोर उपाध्याय, कमल पचौरी, भोला पण्डित, पवन वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, भव्य कृष्ण आचार्य इत्यादि उपस्थित थे।
भाजपा नेता सतोहा मंडल महामंत्री अशोक राज सिंह ने गरीब और विधवाओं को गरम कंबल वितरण किए
वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता सतोहा मंडल महामंत्री अशोक राज सिंह ने गरीब असहाय और विधवाओं को गरम कंबल वितरण किए। वार्ड नम्बर आठ के तारसी गांव में भाजपा नेता सतोहा मंडल महामंत्री अशोक राज सिंह एड. ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जरुरत मंदो को कम्बल वितरण किये। वासदेव सिंह, वकील, हरिराम सिंह, परसोतम सिंह, बूथ अध्यक्ष अमित राज आदि मौजूद रहे।
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026