इंस्टाग्राम पर अपनी ‘मौत की ख़बर’ जारी करने के एक दिन बाद मॉडल पूनम पांडे ने अब इंस्टाग्राम पर ये कहा है कि वे जीवित हैं.
शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि “मैं आप सबके साथ कुछ अहम बातें साझा करना ज़रूरी समझती हूं. मैं ज़िंदा हूं.”
इसके एक दिन पहले पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से ये ख़बर दी गई थी कि सर्विकल कैंसर से उनका निधन हो गया है.
शनिवार को पोस्ट किए गए वीडियो में पूनम पांडे ने कहा है, “आइए जागरूकता फैलाकर एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और तय करें कि हर महिला को ज़रूरी क़दमों के बारे में बताया जाए. आइए, मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को ख़त्म करने का प्रयास करें.”
शुक्रवार को पूनम पांडे की ‘मौत की ख़बर’ सामने आने के बाद से कई सवाल उठ रहे थे. सोशल मीडिया पर कई लोग इस ख़बर पर यकीन नहीं कर पा रहे थे.
पूनम पांडे के परिजनों की ओर से सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा गया था. उनका निधन कहाँ हुआ इसके बारे में भी जानकारी सामने नहीं आ रही थी इसलिए शुक्रवार शाम तक संशय का माहौल बन गया था.
32 वर्षीय पूनम पांडेय सोशल मीडिया और मॉडलिंग की दुनिया में जाना पहचाना नाम हैं. वे पहले भी प्रचार के लिए विवादित तरीक़े अपना चुकी हैं.
पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन प्रमोट करने को अपनी मौत की खबर फैलाई!
नवभारत टाइम्स ने लिखा कि सूत्र से जानकारी मिली है कि पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर खुद उड़वाई और इसके पीछे एक खास वजह है। सूत्र ने कहा, ‘पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को प्रमोट करने के लिए अपनी मौत की खबर फैलाई, उसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया, जिसकी वैक्सीन को लेकर हाल ही में घोषणा की गई है। उसी वैक्सीन को प्रमोट करने के लिए पूनम ने इस तरह की खबर फैलाई।’
तमाम सवाल उठ रहे, जिसका जवाब अब तक नहीं
वहीं पूनम पांडे के कथित निधन की खबर को लेकर तमाम तरह के सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं, जिसका जवाब न तो उनकी टीम की तरफ से और न ही उनके किसी परिवार वाले की तरफ से अब तक सामने आया है। पूनम की उस पोस्ट के बाद से उनसे जुड़े सभी कहीं गायब हैं। बताया गया कि उनका निधन उनके गृहनगर कानपुर में हुआ, लेकिन जब मीडिया ने उनके पीआर से बात की तो उनके पास उस हॉस्पिटल का नाम नहीं था जहां वह हॉस्पिटलाइज हुईं थीं। न तो कहीं उनकी फैमिली नजर आ रही, न उनकी बॉडी और न ही उनसे जुड़ा कोई शख्स जो इस खबर को कन्फर्म और पुख्ता कर सके।
वहीं मुंबई के लोखंडवाला इलाके में जहां पूनम रहती हैं उनकी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों तक को नहीं पता कि सच क्या है। बताया जा रहा है कि पूनम की बहन का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। इन तमाम खबरों के बीच पूनम के ड्राइवर का भी बयान सामने आया। उन्होंने ‘अमर उजाला’ से एक्ट्रेस के बारे में बात की और कहा कि वह घटना से एक दिन पहले शाम तक बांद्रा वाले अपने फ्लैट में थीं और अचानक कहीं बाहर चली गईं।
किसी ने कहा- सुबह हुई मौत तो किसी ने बताया- गुरुवार रात निधन
वहीं पूनम की एक दोस्त ने ये कहकर सबको हैरान कर दिया कि वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और दो फरवरी को सुबह सात बजे कानपुर में उनका निधन हो गया, जबकि उनकी टीम ने गुरुवार रात निधन की बात कही थी। इन सबके अलावा पूनम के कथित एक्स बॉयफ्रेंड बिपिन हेडेकर का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है।
पूनम ने खुद कहा था- देने वाली हैं बड़ा सरप्राइज
इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी चर्चा में रहा है जिसमें वह खुद कहती दिख रहीं कि वह कुछ बहुत बड़ा करने वाली हैं। उन्होंने कहा था कि जब लोगों को लगता है कि ये लड़की सुधर रही है तब उन्हें सबको सरप्राइज करने में काफी मजा आता है। अब इस वीडियो को लोग इसी घटना से जोड़कर देख रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि कहीं यही सरप्राइज तो नहीं था! पूनम के कथित निधन के साथ ही इस तरह के और भी कई वीडियोज़ चर्चा में हैं जिसमें वह बिल्कुल फिट और हमेशा की तरह ग्लैमरस दिख रही हैं।
-agency
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026