Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. दयालबाग स्थित द ग्रांड सेलीब्रेशन पर आयोजित पूल पार्टी में पंजाबी समाज के ओबराय परिवार के साथ हद दर्जे की बदतमीजी एवं परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों के साथ छेड़खानी एवं वीडियो बनाने पर समाज ने रोष व्यक्त किया है।
समाज ने कहा कि पूल में नहा रहे एक संभ्रांत परिवार के साथ लगभग 25 लोग जो अन्य पूल पर नहा रहे थे, जबरदस्ती जो कृत्य किया वह निंदनीय है। इस तरह की घटना आज एक परिवार के साथ हो सकती कल इसकी पुनरावृत्ति किसी अन्य परिवार के साथ हो सकती है। ओबराय परिवार के सदस्य जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे, पूल में घुस कर छेड़छाड़ की और अपशब्द कहे। विरोध करने पर मारपीट की। ओबराय परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे इस पूल में नहाने आए हैं। संख्या में अधिक होने के कारण युवक नहीं माने और अश्लील हरकतें करने लगे। मना करने पर हाथापाई की और गालियां दी। परिवार के सदस्यों को चोटें आई है।
ओबेरॉय परिवार ने यह बताया कि वहां से निकल कर जब वस्त्र परिवर्तन कर रहे थे तो युवाओं ने वीडियो बनानी शुरू कर दी और रोकने पर भी नहीं रुके। पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 112 पर ओबेरॉय परिवार ने फोन किया और पुलिस को बुलाया। ये लोग फिर भी नहीं माने और जोर जोर से गालीगलौज करते रहे।
पुलिस ने एक तरफा कार्यवाही करते हुए ओबरॉय परिवार के श्री सागर ओबेरॉय और उत्पात मचाने वाले अमन यादव को थाने में बंद कर दिया, जबकि ओबेरॉय परिवार की कोई गलती नहीं थी। उन्होंने पहले से ही बुक करवा के पूल पार्टी रखी थी। युवाओं ने, विशेष तौर पर नीरज थरवानी कर्मयोगी, कमला नगर द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया। परिवार पुलिस आयुक्त और डीसीपी नगर से मिला, कड़ी कार्यवाही की मांग की।
ऐसे समय पंजाब विरासत परिवार पीड़ित परिवार के साथ है। पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए तुरंत गिरफ्तार किया जाए। रिपोर्ट में धाराएं भी ऐसी लगाई जाएं कि सरकार के महिला सशक्तिकरण के नारे पर चोट न पहुंचे। थानाध्यक्ष ने किसके कहने पर कार्यवाही नहीं की, यह जांच का विषय है। थानाध्यक्ष ने उल्टे पीड़ित परिवार को धमकाया और थाने में बैठाया। बावजूद इसके कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के प्रति दृढ़ संकल्पित है।
पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डावर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, सरंक्षक रानी सिंह, चरणजीत थापर, अशोक अरोरा, सुनील मनचंदा, उपाध्यक्ष संदीप अरोरा, मंत्री कुसुम महाजन, दीपक सिंह सरीन, हिमांशु सचदेवा, मन्नू महाजन आदि ने एक मत से प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई की मांग की है।
- होली पर ‘हुड़दंग’: आगरा के सांधन में महिलाओं को जबरन रंग लगाने पर चले लाठी-डंडे, 3 घायल - March 5, 2026
- भीतरी आनंद का पर्व: दयालबाग में सात्विक जीवनशैली और ‘शब्द’ की गूँज के बीच मनाई गई आध्यात्मिक होली - March 5, 2026
- ढेरहन बाबू तारा में होली की धूम: भूषण फैमिली फाउंडेशन के मिलन समारोह में भजनों और रंगों की बरसी फुहार - March 5, 2026