आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर शुक्रवार को पुलिस ने अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। लंबे समय से सड़क किनारे और चौराहे पर मनमाने तरीके से ठेले लगाने वालों को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन बार-बार समझाने के बावजूद ठेला-ढकेल वाले नहीं माने।
इस पर चौकी प्रभारी मोहित मलिक ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सात ठेला-ढकेल वालों को उनके ठेलों समेत पकड़ लिया। सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया गया।
इलाके में हड़कंप
जानकारी के अनुसार, पहली बार ठेला-ढकेल वालों को सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग इस कार्रवाई को यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।
ऑटो चालकों पर भी सख्ती तय
थाना प्रभारी एत्माद्दौला ने कहा कि अब चौराहों को मनमाने तरीके से घेरने वाले ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई होगी। आदेश दिया गया है कि सभी ठेला-ढकेल और ऑटो चालक चौराहे से कम से कम 100 मीटर दूर ही खड़े होंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026