प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और इतिहास के उस दुखद काल के पीड़ितों के धैर्य और सहनशीलता की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल घोषणा की थी कि 14 अगस्त को लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मैं विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं और हमारे इतिहास के उस दुखद काल के पीड़ितों के धैर्य और सहनशीलता की सराहना करता हूं।’’
गौरतलब है कि 1947 में विभाजन के दौरान हुए साम्प्रदायिक दंगों में लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बडी संख्या में लोग मारे गए थे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक: बिल्डर ‘अहिंसा ग्रुप’ के 5 ठिकानों पर रेड, टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति के शक में जांच जारी - February 18, 2026
- Agra News: कमला नगर में होटल स्वामी को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हालात गंभीर - February 18, 2026
- ’फोटोजीवी सरकार को देश की छवि की चिंता नहीं’: AI समिट की अव्यवस्था पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार - February 18, 2026