आगरा: उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस को प्रदेश भर में ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, आगरा में ‘सेवा ही संकल्प, राष्ट्र ही परिवार’ की थीम को सार्थक करते हुए भारतीय जनता पार्टी और हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह पुनीत कार्य भाजपा नेत्री और हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. सुमन सुराना के कुशल नेतृत्व में दिल्ली गेट स्थित लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ने बताया रक्तदान को महादान
शिविर का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मानव सेवा के कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त अवसर है। रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए उन्होंने युवाओं से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। डॉ. सुमन सुराना ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया और संस्था के सामाजिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
54 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
डॉ. सुमन सुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री के 54वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संस्था ने 54 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा है। शिविर के दौरान दोपहर तक ही 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका था, जिससे स्पष्ट था कि संस्था अपने निर्धारित लक्ष्य को समय रहते हासिल कर लेगी।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल रक्तदान करना है, बल्कि समाज में इस जीवन रक्षक कार्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी है ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में जान न गंवानी पड़े।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
शिविर की सफलता में टीम हेल्पिंग हैंड के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में यूटा आगरा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा, लाइफ लाइन ब्लड बैंक के निदेशक डॉ. अमूल गुप्ता, संस्था के सचिव डॉ. हरवीर सिंह चौहान और स्टाफ सदस्य अभिनाश विशेष रूप से मौजूद रहे।
रक्तदान को सफल बनाने में स्वयंसेवक अनीता, निशा, रिया, आस्था, यशिका, मयूरी, गरिमा, आकांक्षा, भूमि, माधव, विकास, रोहन एवं माहेक सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
- आगरा में खूनी पारिवारिक कलह: वजीरपुरा में पिता के घर युवक को लगी गोली, हालत नाजुक; पिता हिरासत में - June 5, 2026
- सेवा का संकल्प: सीएम योगी के जन्मदिन पर आगरा में भाजपा और हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर - June 5, 2026
- ताजमहल के फव्वारे बने बंदरों का ‘वॉटर पार्क’: भीषण गर्मी में छलांग लगाकर कर रहे छप्पक छईया, वीडियो हुआ वायरल - June 5, 2026