वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में आज जुमे की नमाज को लेकर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने पत्र जारी कर नमाजियों से एक गुजारिश की। कमेटी ने कहा कि जुमा की नमाज के लिए लोग कम तादाद में ज्ञानवापी मस्जिद आएं। इस अपील का असर खास नहीं पड़ा। बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए ज्ञानवापी पहुंच गए।
सामान्य दिनों के मुकाबले आज हजार करीब लोग नमाज अदा करने पहुंच गए। मस्जिद के अंदर जगह ना होने पर विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के बाहर जमा नमाजियों को लौटा दिया गया और गेट बंद कर दिया गया। इस कारण थोड़ी देर के लिए गहमागहमी की स्थिति रही। सुरक्षा के मद्दनेजर फोर्स बढ़ा दी गई है। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है।
मसाजिद कमेटी की ओर से अपील की गई थी कि वजूखाना सील होने की वजह से अधिक लोगों का मस्जिद में आना उचित नहीं होगा लिहाजा आप सभी अपने मुहल्ले में ही जुमे की नमाज अदा करें।
वजू स्थल और शौचालय है सील
सर्वे के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के वजू स्थल और शौचालय को अदालत के आदेश से सील कर उस पर नौ ताले लगाए गए हैं। वजू स्थल और शौचालय को सील करने के बाद आज पहला जुमा है। जुमे की नमाज अदा करने के लिए ज्ञानवापी मस्जिद में सामान्य दिनों से कुछ ज्यादा ही भीड़ नमाजियों की रहती है। इसे लेकर ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने मुस्लिम समाज के लोगों के लिए अपील जारी की गई है जिसमें कहा है कि ज्ञानवापी मामला अदालत में है। वजू खाना और शौचालय सील हो जाने से नमाज के लिए आ रहे लोगों को दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को नमाजियों की तादाद ज्यादा रहती है इसलिए ये दिक्कत ज्यादा पेश आएगी। इस वजह से अपील जाती है कि बड़ी तादाद में लोग आज ज्ञानवापी मस्जिद आने से परहेज करें। हर बार की तरह इस बार भी जुमा की नमाज अपने मुहल्ले में अदा करें। साथ ही ये भी कहा गया कि मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोग घर से ही वजू कर के आएं।
-एजेंसियां
- सियासत का नया अखाड़ा बना गौतमबुद्ध नगर; जानें क्यों नोएडा की धरती से शुरू हो रहा ‘सत्ता का महासंग्राम’ - February 15, 2026
- कानपुर में लाइक्स के चक्कर में किडनैपर बने यूट्यूबर्स, 10 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 2 लाख की फिरौती, अब पहुंचे जेल - February 15, 2026
- आगरा सर्राफा बाजार में हड़कंप: एक करोड़ की चांदी डकार गए दो कारीगर भाई, कोर्ट के आदेश पर FIR - February 14, 2026