मुंबई (अनिल बेदाग) : पावर स्टार पवन कल्याण ने ‘’ओजी” की शूटिंग खत्म कर ली है और इसी के साथ इस मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। प्रोडक्शन हाउस डी वी वी एंटरटेनमेंट ने ये ज़बरदस्त अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया, कैप्शन के साथ: “गंभीरा के लिए पैकअप… रिलीज़ के लिए तैयार हो जाइए… 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। #OGonSept25 #TheyCallHimOG #OG”*
सुझीत के डायरेक्शन में बनी ‘‘ओजी’’ एक हाई-वोल्टेज सिनेमा धमाका होने वाली है, जिसमें पावर स्टार पवन कल्याण निभा रहे हैं सबकी चर्चा में छाए किरदार ‘गंभीर’ की भूमिका। फिल्म में इमरान हाशमी, प्रियांका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रिया रेड्डी जैसे दमदार सितारे भी अहम रोल्स में नज़र आएंगे, और म्यूज़िक का जादू रच रहे हैं जबरदस्त एस थमन! ‘आरआरआर’ जैसे ब्लॉकबस्टर देने वाले डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले दानय्या गरु और कल्याण दासरी ने इसे प्रोड्यूस किया है! और कहा जा रहा है कि ये 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है।
फैंस और ट्रेड वाले पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ तूफान की भविष्यवाणी कर रहे हैं। पावर स्टार के हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है, और अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के आखिरी फेज़ में है। तो तैयार हो जाइए… 25 सितम्बर 2025 को ‘‘ओजी’’ सिनेमाघरों में मचाएगी सुनामी।
ट्वीट का लिंक:
https://x.com/dvvmovies/status/1931380423747367234?s=46&t=td36fd1VqvQ20yDywt6_9Q
-up18News
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026