Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के प्रतिनिधि प्रमोद गिरि ने कहा है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई जाएं। इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
वे गणतंत्र दिवस पर रेलवे के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाली रेलवे बोर्ड की बैठकों में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने पर, स्टेशनों के कार्यों के टेंडरों में पारदर्शिता, ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणत्ता, कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के साथ व्यवहार की गुणवत्ता पर आने वाली बैठकों में बात रखूंगा।
श्री प्रमोद गिरि ने कहा कि स्टेशनों पर यात्रियों के साथ टेम्पो, टैक्सी चालक द्वारा लपकागीरी की जाती है। इसके सुधार के लिए रेलवे पुलिस को बोला जायेगा। अक्सर खाने पीने की चीजों की गुणवत्ता ठीक नहीं होती। इसके लिए कैंटीन ठेकेदारों को अवगत कराया जाएगा। मेरे द्वारा यात्रियों के लिए जो अच्छा हो सकेगा, उसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
श्री गिरि ने कहा कि आने वाली बोर्ड बैठकों में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने, सफाई व्यवस्था सुधारने, ठेकेदारों की कार्य प्रणाली सुधारने आदि कार्यों पर जोर दिया जाएगा।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books please Click this link on WhatsApp:
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026