पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सोमवार को ट्वीट किया है कि आख़िरकार उनके मुल्क़ ने दिमागी ग़ुलामी के बंधन को तोड़ दिया है.
इमरान ख़ान ने ट्वीट किया, “26 मई को रात एक बजे से सुबह 8 बजे तक सात घंटे तक कंटेनर में बिताने से ये पक्का हो गया कि जब से विदेशी साजिश के ज़रिए ये इंपोर्टेड सरकार हम पर थोपी गई है, तब से पाकिस्तान हमेशा के लिए बदल गया. आख़िरकार दिमाग़ी गुलामी की बेड़ियां टूट गई.”
इमरान ख़ान ने अपने समर्थकों से 25 मई को इस्लामाबाद पहुँचने का आह्वान किया था. भारी संख्या में पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस्लामाबाद की ओर कूच भी करने लगे लेकिन पुलिस के साथ जगह-जगह झड़पों की वजह से बाद में इस लॉन्ग मार्च को रोक दिया गया.
इमरान ख़ान ने अगले दिन कहा कि ख़ून-खराबे से बचने के लिए इस लॉन्ग मार्च को ख़त्म करने का फ़ैसला लिया गया.
-एजेंसियां
- गोरखपुर: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; शक्ति स्वरूपा बेटियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं - March 27, 2026
- सफलता की चमक के पीछे का ‘अनदेखा’ सच: एल.सी. सिंह की पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट सी’ का मुंबई में भव्य विमोचन - March 27, 2026
- मुंबई में ‘बिस्कॉफ’ का महाकुंभ: शेफ पूजा ढींगरा और शिवेश भाटिया के साथ सजी स्वाद की महफिल; 15 क्रिएटर्स ने दिखाए अनोखे अंदाज - March 27, 2026