संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले को लेकर गुरुवार को दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा किया। इस बीच स्पीकर ने लोकसभा के 5 सांसदों को विंटर सेशन के बाकी हिस्से तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। ये सांसद हैं- रम्या हरिदास, जोथीमनी, टीएन प्रतापन, हिबी इडेन और डीन कुरियाकोस। लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
इससे पहले राज्यसभा में भी सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को बाहर निकाल दिया। बाद में सत्ता पक्ष की तरफ से पेश प्रस्ताव के बाद ब्रायन को सस्पेंड कर दिया गया।
डेरेक ने कुछ गलत नहीं किया: डोला सेन
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को ‘अपमानजनक व्यवहार’ के लिए राज्यसभा से निलंबित किए जाने पर टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा, ‘वेल में जाना और जनता के मुद्दे उठाना हमारा अधिकार है। डेरेक ओ’ब्रायन ने कुछ गलत नहीं किया। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर चुप हैं, इसलिए विपक्ष के रूप में हमने इस मुद्दे को उठाया और नारे लगाए।’
-एजेंसी
- अंकिता भंडारी मर्डर केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, धरने पर बैठे माता पिता को तड़के हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा - October 15, 2026
- गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति: गायिका मधुश्री और संगीतकार रॉबी बादल की अनूठी पहल का टीजर लॉन्च - October 15, 2026
- डिजिटल ठगी से लेकर एआई के खतरनाक खेल तक: फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए पर्दे पर बेनकाब हो रही तकनीक की काली दुनिया - October 15, 2026