राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर के पास जागरण के लिए बना मंच गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 17 लोग घायल हो गए हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से कहा है कि मंदिर के महंत परिसर में जागरण का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान लकड़ी और लोहे की रॉड से बना मंच गिर गया. उस समय वहां डेढ़ से दो हजार लोग मौजूद थे.
पुलिस ने कहा है कि इस कार्यक्रम के लिए इजाज़त नहीं दी गई थी. हालांकि पुलिस ने ये भी कहा है कि कार्यक्रम की जगह पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. पुलिस ने आयोजकों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026