Agra, Uttar Pradesh, India. विजयदशमी के अवसर पर ट्रांस यमुना कॉलोनी रामबाग में जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा के निवास परशस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह ने शस्त्रों का पूजन विधि विधान से किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम ने जो रावण का संहार कर जनता को संदेश दिया कि समाज में आततायियों का कोई स्थान नहीं होता। इसलिए हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम राष्ट्र हित में काम करेंगे और आततायियों से देश को मुक्त कराएंगे।
जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने बताया कि विजयदशमी का संदेश यही है कि भगवान श्री राम ने जिस तरह से जनता को संकट से मुक्ति दिलाई, उसी तरह से हमें भी काम करना है। सबको देश हित में कार्य करना चाहिए। देश को धर्म विरोधियों से मुक्ति दिलानी है और राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना है।
जिला महामंत्री संजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर माहौर, भाजपा क्षेत्रीय पार्षद शेरा भाई, पूर्व नगर निगम चेयरमैन मोहन गुप्ता, खेमचंद शर्मा, गोविंद शर्मा, विक्रांत बरुआ एडवोकेट, कृष्णा माहेश्वरी, गजेंद्र वर्मा, धर्मेश चौहान, नेम सिंह राठौर, त्रिलोकीनाथ सिन्हा एडवोकेट, सत्यनारायण शर्मा, धीरज सिकरवार आदि लोगों ने शस्त्र पूजन किया।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026