सर्दियों की शुरुआत से पहले ही देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह तूफान गुरुवार (2 अक्टूबर) की रात तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है। इसके असर से अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
आईएमडी ने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे तक यह अवदाब गोपालपुर से लगभग 160 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय था। इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते हुए ओडिशा के गोपालपुर और पारादीप के बीच तट को पार करने की संभावना है। वहीं, उत्तरपूर्व अरब सागर में पोरबंदर से लगभग 210 किलोमीटर दूर बना दबाव भी अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान 3 अक्टूबर तक कमजोर पड़ जाएगा और हवा की गति घटकर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा रह जाएगी। हालांकि, इसका असर कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक दिखाई देगा। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना है।
इस बीच, ओडिशा में गुरुवार से ही लगातार बारिश जारी है। राज्य के सभी 30 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- ताजनगरी में सीएम योगी का ‘राधे-राधे’, आगरा को जल्द मिलेगा ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, 342 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास - July 25, 2026
- रिश्तों में ‘आंगन’ बना रहे, दीवार नहीं…रेडियो मधुबन के कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने बिखेरे पारिवारिक मूल्यों के मोती - July 25, 2026
- 200 साल पुरानी परंपरा: भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भक्ति की बयार, पांचवीं पीढ़ी संभाल रही सेवा का जिम्मा - July 25, 2026