राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि
एनटीए की तरफ से बीडीएस और बीएफटेक, एमडीएस, एमएफएम और एमएफटेक और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 05 फरवरी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
परीक्षा पैटर्न
जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) के लिए निफ्ट 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी, जबकि क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (CAT) पेपर-आधारित परीक्षण (PBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र दो भाषाओं में होगा यानी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। उम्मीदवारों को निफ्ट आवेदन पत्र में दिए गए विकल्प के अनुसार उसी माध्यम में उत्तर देना आवश्यक है। अनुवाद के कारण हिंदी और अंग्रेजी संस्करणों के बीच किसी भी अस्पष्टता के मामले में, बाद वाले को अंतिम माना जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
निफ्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
लॉगइन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
अब इसे डाउनलोड करें।
-एजेंसी
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026