मुंबई (अनिल बेदाग)। डिजिटल पेमेंट्स और डिजिटल बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एनपीएसटी) अब वैश्विक विस्तार की तैयारी में है। कंपनी को टाटा म्यूचुअल फंड से प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी प्राप्त हुई है।
इस निवेश के तहत एनपीएसटी ने 14,46,500 पूर्णतः चुकता इक्विटी शेयर 2,074 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर जारी किए हैं, जिन्हें एनएसई और बीएसई दोनों से सूचीबद्धता की मंजूरी मिल चुकी है। ताजा निवेश के बाद कंपनी में टाटा म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी बढ़कर 9.42 प्रतिशत हो जाएगी।
एनपीएसटी पेमेंट्स, कलेक्शंस, एम्बेडेड फाइनेंस और डिजिटल बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराते हुए कई बैंकों और फिनटेक कंपनियों का प्रमुख टेक्नोलॉजी पार्टनर बना हुआ है। 2021 में आईपीओ के बाद कंपनी ने अपने ग्राहक आधार को छह बैंकों से बढ़ाकर 20 से अधिक विनियमित संस्थानों तक पहुंचाया है।
कंपनी जुटाई गई पूंजी का उपयोग उत्पाद नवाचार, तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन और एआई आधारित क्षमताओं को विकसित करने में करेगी। साथ ही, एनपीएसटी अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण–पूर्व एशिया के बाजारों में अपने कदम मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
इनऑर्गैनिक ग्रोथ की दिशा में भी कंपनी सक्रिय है और भुगतान, लेंडिंग तथा अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संभावित अधिग्रहणों पर विचार कर रही है। एनपीएसटी का लक्ष्य खुद को एक एआई-प्रथम भुगतान टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में स्थापित करना है।
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026