कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी की बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ने पर पीएम मोदी ने निशाना साधा है. पश्चिम बंगाल के बर्धमान में पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, “मैं आज इन्हें कहता हूं कि अरे डरो मत और भागो मत.” पीएम मोदी ने कहा, “अब न किसी ओपनियन पोल की ज़रूरत है न किसी एग्जिट पोल की. रिजल्ट साफ है.”
“मैंने पहले ही कहा था. दो-तीन महीने पहले ही कहा था, इनकी सबसे बड़ी नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगी और भाग जाएंगी और वो भाग गईं. राजस्थान से राज्यसभा गईं.”
मोदी बोले, “मैंने पहले ही बता दिया था कि शहजादे वायनाड से हार रहे हैं. हार के डर से जैसी ही वायनाड में मतदान समाप्त होगा, वो तीसरी सीट खोजने लगेंगे.”
पीएम मोदी ने कहा, “सब कह रहे थे कि वो अमेठी आएंगे. अमेठी से भी इतना डर गए कि वहां से भागकर रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं.”
“ये सभी से कहते हैं डरो मत. मैं भी आज इन्हें कहता हूं- अरे डरो मत, भागो मत.” पीएम मोदी ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है.
राहुल गांधी इस बार अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने अमेठी से हराया था.
-एजेंसी
- मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में आगरा पुलिस का बड़ा कदम, 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होगी ‘सोशल बिहेवियर’ कार्यशाला - November 2, 2026
- जेल से रिहा होने के 40 मिनट बाद ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खान; इसी हफ्ते होगी सुनवाई - November 2, 2026
- आगरा की पॉश कॉलोनी में नकाबपोश चोरों का तांडव: पीवीसी कारोबारी के घर से 500 ग्राम सोना पार; परिजनों को कमरों में किया बंद - November 2, 2026