रियलिटी शो के जरिए सिलेब्रिटीज का अपना पार्टनर ढूंढना कोई नया ट्रेंड नहीं है। रतन राजपूत, राखी सावंत, मल्लिका शेरावत और राहुल महाजन जैसे सिलेब्रिटीज नेशनल टेलिविजन पर स्वयंवर कर चुके हैं। अब खबर है कि मशहूर सिंगर मीका सिंह रियलिटी शो के जरिए अपनी दुल्हन तलाश करने की तैयारी में हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह रियलिटी शो पहले टेलिविजन पर हुए स्वयंवरों जैसा ही होने वाला है।
सूत्र ने आगे बताया कि यह रियलिटी शो आने वाले कुछ महीने में प्रसारित किया जा सकता है। हालांकि इस सोर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि शो पर मीका शादी नहीं करेंगे बल्कि केवल इंगेजमेंट करेंगे। इसके बाद वह अपने रिलेशनशिप को आगे लेकर जाएंगे। मीका भी इस शो का पार्ट बनने के बाद काफी उत्साहित बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस शो में पूरे देश से कंटेस्टेंट्स भाग लेगें। इस शो के बारे में जो सबसे मजेदार अपडेट सामने आ रही है वह यह है कि मीका के इस रियलिटी शो में राखी सावंत भी एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो सकती हैं। मीका और राखी सावंत अपनी कुख्यात Kiss के बाद सुर्खियों में आ गए थे।
वैसे ऐसे शोज पर काफी दर्शक हमेशा विश्वास नहीं करते हैं क्योंकि रतन राजपूत, राखी सावंत और मल्लिका शेरावत ने शो पर चुने अपने पार्टनर से शादी नहीं की थी। राहुल महाजन ने अपने शो ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ में 2010 में बंगाली मॉडल डिंपी गांगुली से शादी कर ली थी। दोनों 4 साल तक साथ भी रहे लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया।
बता दें कि मल्लिका शेरावत ने भी रियलिटी शो ‘द बैचरलेट इंडिया, मेरे ख्यालों की मल्लिका’ में अपने से काफी छोटे विजय सिंह को पार्टनर के तौर पर चुना था। जब 2013 में शो खत्म हो गया तो कुछ समय तक तो दोनों साथ में रहे लेकिन एक साल के भीतर ही दोनों अलग हो गए। रतन राजपूत ने भी अभिनव शर्मा के साथ सगाई की थी लेकिन शो के खत्म होने के साथ ही यह सगाई भी खत्म हो गई।
-एजेंसियां
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026