कंगना रनौत उन एक्ट्रेसेस में से एक बन चुकी हैं, जिन्होंने अपने दम पर दर्शकों के दिल और दिमाग में जगह बनाई है। कभी मासूम तो कभी ग्लैमरस बाला। ऐसा कोई किरदार या लुक नहीं, जिसे ये अदाकारा शानदार तरीके से कैरी न कर सकी हो। यही बात Dhaakad Official Trailer को देखकर भी कही जा सकती है। एक ओर जहां इस अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फिर से कंगना के दमदार एक्ट्रेस होने की बात पर मुहर लगती दिख रही है, तो वहीं दूसरी ओर ये भी साफ हो चुका है कि ये बाला बॉब कट से लेकर मेसी हेयर जैसे सभी लुक्स में सुपर मॉडल की तरह लग सकती है।
दुश्मनों के छक्के छुड़ाती कंगना का दमदार लुक
फिल्म धाकड़ में पहली बार कंगना रनौत फुल ऑन एक्शन पैक्ड अवतार में दिखाई देने वाली हैं। एजेंट का रोल निभा रही इस बाला को किरदार के हिसाब से ही अलग-अलग लुक्स दिए गए हैं। उनके हर लुक के साथ अलग हेयरस्टाइल भी दी गई, जो यकीनन ओवरऑल अपीयरेंस को और इम्प्रेसिव बना रही थी। इनमें से कुछ की झलक आप तस्वीरों में देख सकते हैं।
ओरिएंटल बॉब कट
ट्रेलर की शुरुआत में कंगना सबसे पहले ओरिएंटल बॉब कट हेयरस्टाइल में दिखाई देती हैं। इस टिपिकल हेयरकट में माथे पर हेवी फ्रिंज होते हैं और बाकी के बाल शॉर्ट और ब्लंट कट लिए होते हैं। इस हेयरस्टाइल में दमदार तरीके से लड़की कंगना रनौत के फीचर्स और एक्सप्रेशन्स काफी हाइलाइट हो रहे थे।
रेड हेयर लुक
इस तरह के लुक में पहली बार कंगना रनौत को देखा गया है और ये कहने में कोई शक नहीं कि इस ब्राइट रेड कलर्ड हेयर लुक को भी बीटाउन की ये क्वीन ऐस करती ही लगी। उनकी हेयरस्टाइल में फोरहेड पर हेवी बैंग्स थे, तो वहीं बाकी के शोल्डर लेंथ हेयर शार्प एज्ड और स्ट्रेट रखे गए थे।
नॉट ब्रेड से लेकर सिंपल कर्ल्स तक
चूंकि इस फिल्म में कंगना रनौत एजेंट का रोल निभा रही हैं, इस वजह से सीन की डिमांड के अनुसार उनके ओवरऑल लुक के साथ ही बालों को भी एक या दो नहीं बल्कि कई तरह से स्टाइल किया गया। इसमें सिर्फ बॉब कट और रेड हेयर लुक ही शामिल नहीं बल्कि स्टाइलिश नॉट ब्रेड से लेकर मेसी हाई पोनी, ब्लॉन्ड एंड कर्ली हेयर जैसे हेयरस्टाइल्स भी शामिल हैं।
इनकी झलक इस तस्वीर में आप देख सकते हैं। और हमें यकीन है कि आप भी ये मानने को मजबूर हो जाएंगे कि कंगना किसी भी तरह की हेयरस्टाइल को रॉक कर सकती हैं।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026