नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी रोडवेज विभाग की तरफ से कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। यहां पर बस परिचालकों के 1649 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन गुरुवार को जारी कर दिया गया है। हालांकि, भर्ती संविदा पर की जाएगी। बाद में रेगुलर भी किया जा सकता है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक लखनऊ परिक्षेत्र में 288, अलीगढ़ 239, गाजियाबाद 147, मुरादाबाद 557, बरेली 256 व नोएडा में 162 ड्राइवर्स की भर्तियां की जाएंगी।
नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी बी सर्टिफिकेट, भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य व राष्ट्रपति पुरस्कार का सर्टिफिकेट हैं उन्हें 5 प्रतिशतत की छूट दी जाएगी।
आयु सीमा
भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थी sewayojan.nic.up.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, भर्ती के नाम पर अगर कोई पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत 18001802877 पर की जा सकती है।
-एजेंसी
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026