नई दिल्ली। आईएमडी के मुताबिक बुधवार को 12 साल में सबसे ज्यादा तापमान 43.5 डिग्री रहा। इससे पहले दिल्ली का तापमान 18 अप्रैल, 2010 को यह 43.7 डिग्री था। आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी भी चल सकती है। बूंदा-बांदी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा है कि 29 अप्रैल से 1 मई तक पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, मप्र व झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इन राज्यों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। दो मई से पश्चिम विक्षोभ के चलते आंधी व बारिश के कारण राहत मिल सकती है।
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने शुक्रवार पहर बताया कि आज भीषण गर्मी महसूस की जा रही है, यह अगले 24 से 48 घंटे तक ऐसी ही बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि 2 से 4 मई तक राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश होने व आंधी के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दौरान पारा गिरकर 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच आ सकता है।
– एजेंसी
- “हर लड़की खुद को शिवानी के किरदार में देख पाएगी”: शेमारूमी की सीरीज ‘एक कन्या कुँवारी’ को लेकर बोलीं जाह्नवी गुरनानी - November 12, 2026
- किसानों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग - November 12, 2026
- ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी सेंध; शाही मस्जिद की छत तक पहुँचे दो विदेशी पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद एएसआई ने दिए जांच के आदेश - November 12, 2026