नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 साल की आयु में निधन हो गया है. उन्हें गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जाना जाता है. इसके तहत ये समझाने में मदद मिली कि बिग बैंग के बाद सृष्टि की रचना कैसे हुई.
उन्हें साल 2013 में हिग्स-बोसोन सिद्धांत के लिए संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था. 1960 के दशक में हिग्स और अन्य भौतिकविदों ने यह समझने की कोशिश की कि ब्रह्मांड आखिर किस चीज़ से बना है.
इसी कोशिश में उन्होंने भौतिकी के मूल सवाल के जवाब को तलाशने की कोशिश की. साल 2012 में वैज्ञानिकों ने इस पर जानकारी हासिल कर ली, इसका नाम हिग्स बोसोन रखा गया.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा की विरासत को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय विस्तार; जापानी विशेषज्ञ और शिक्षाविद् ताजनगरी के विकास का बनाएंगे मास्टरप्लान - March 17, 2026
- आगरा सराफा एसोसिएशन का होली मिलन: फूलों की होली के बीच गूंजी ‘मेक इन इंडिया’ की मांग - March 17, 2026
- आगरा छावनी को बड़ी सौगात: विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने किया 25 लाख की सड़क का शिलान्यास - March 17, 2026