Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। राया में गुरूवार को एक घायल पहाड़ी (नीलगाय) अचानक बाजार में पहुंच गई। जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगी। वहीं नीलगाय भीड़ से बचने के लिए परेशान इधर उधर भाग रही थी, कभी बलदेब रोड की झांकिमल धर्मशाला में तो कभी किसी की दुकान में जा घुसती। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नीलगाय को पकडा।
नीलगाय एक दुकान के आंदर जा घुसी, लोगों ने उसे वन विभाग तक पहुंचाया
गनीमत रही कि नीलगाय एक दुकान के आंदर जा घुसी, लोगों ने उसे वन विभाग की टीम के पहुंचने तक उसी दुकान में रखा। दुकान की जगह घरों या रोड पर रहती तो लोगों को चोटिल कर सकती थी। खुद उसकी जान को भी खतरा था।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026