पति सूरज नाम्बियार के साथ नई-नवेली दुल्हन मौनी रॉय आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने गुरु के साथ ढेर सारी पॉजिटिव बातें की की और पति सूरज के साथ उनका आशीर्वाद भी लिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आश्रम की कई फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। मौनी और सूरज ने 27 जनवरी को गोवा में धूमधाम से शादी की थी। इसके बाद दोनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हनीमून पर गए, जहां से मौनी की बोल्ड फोटोज इंटरनेट पर छाई रहीं। वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
मौनी रॉय ने सद्गुरु के साथ इंस्टाग्राम पर पहली फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने सद्गुरु के पैरों पर किसी मासूम बच्चे की तरह अपना सिर रखा हुआ है। बगल में उनके पति सूरज नाम्बियार भी हैं। दोनों गुरु की शरण में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं।
मौनी रॉय ने सुर्ख लाल कलर की साड़ी पहनी, जिस पर गोल्डन वर्क है। मांग में सिंदूर भरे मौनी बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने आश्रम में गुरु से ढेर सारी बातचीत की। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘अनमोल बातचीत।’
मौनी और सूरज की शादी में उनके करीबी दोस्त, फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी सहित कई स्टार्स दिखाई दिए। दोनों की वेडिंग सेरेमनी दो रीति-रिवाजों से हुई। पहली मलयाली तो दूसरी बंगाली।
शादी के बाद मौनी काम पर भी लौट चुकी हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ उनके गाने का टीजर हाल में रिलीज हुआ। फिल्मों की बात करें तो वो ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगी जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी हैं।
-एजेंसियां
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026