अपनी एक्टिंग के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक मशहूर हो चुके हैं। उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। अब नवाजुद्दीन कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2022) में नजर आए हैं। नवाज की फ्रेंच रिवेरा में मौजूदगी केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी सिलेब्स को भी भा गई है। इस मौके पर नवाज को सम्मानित भी किया गया है।
कई बार घर ला चुके हैं अवॉर्ड
नवाजुद्दीन को कान्स 2022 में सिनेमा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए अवॉर्ड फॉर एक्सिलेंस से सम्मानित किया गया है। नवाज को यह अवॉर्ड 2 बार एमी अवॉर्ड जीत चुके अमेरिकन एक्टर और प्रोड्यूसर विंसेंट डे पॉल ने दिया। यह पहली बार नहीं है कि नवाज को ऐसा अवॉर्ड मिला हो। इससे पहले नवाज को भारत की तरफ से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड रिसीव करने वाले डेलिगेट्स में भी शामिल किया गया था।
कई विदेशी सिलेब्स संग दिखे नवाज
अवॉर्ड में नवाज को तुर्की के एक्टर कैंसल एलचिन, ‘सेक्स इन द सिटी’ स्टार गिल्स मैरिनी, निकोल मुज, निगेल डैली और जारोस्लॉ मार्जेव्सकी जैसे विदेशी सिलेब्स के साथ भी देखा गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाज पिछली बार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में नजर आए थे। अब जल्द ही वह कंगना रनौत के प्रॉडक्शन में बन रही फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’, ‘नूरानी चेहरा’ और ‘अद्भुत’ जैसी फिल्मों में लीड किरदार निभाते नजर आएंगे।
-एजेंसियां
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026