पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार और पूर्व अपर आयुक्त उदयीराम को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी
समाज सेवा में समर्पित नेतृत्व के प्रति श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.
आगरा। भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह जाटव ने समाज के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी समाजसेवी नेत्रपाल सिंह को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके समाज के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ सेवाकार्यों और कर्मठता को देखते हुए की गई है। उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वह शीघ्र ही उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित करेंगे और समर्पित समाज सेवियों को जोड़कर एक मजबूत टीम का गठन करेंगे।
समाजसेवा की पृष्ठभूमि ने दिलाया सम्मान
राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह जाटव ने बताया कि नेत्रपाल सिंह लंबे समय से समाज के पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह प्रेरणादायक है। इसी आधार पर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय संगठन में दो वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति
संगठन विस्तार के क्रम में दो और प्रमुख नियुक्तियाँ राष्ट्रीय स्तर पर की गई हैं। पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार (बुलंदशहर) को राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा पूर्व अपर आयुक्त उदयी राम (गाजीपुर) को राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। इन वरिष्ठ अधिकारियों का प्रशासनिक अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण निश्चित ही संगठन को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प
राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह जाटव ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और मिशन को जन-जन तक पहुंचाना है। यह नियुक्तियाँ उसी दृष्टिकोण का परिणाम हैं, जहां समाज के समर्पित और जागरूक कार्यकर्ताओं को उचित मंच और जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
संपादकीय: समाज सेवा के सशक्त प्रतीक — उपेंद्र सिंह जाटव
भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह जाटव केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि सामाजिक जागरण की एक चेतना बन चुके हैं। उन्होंने न केवल संगठन को सशक्त किया है, बल्कि उसे जमीनी स्तर तक ले जाने का बीड़ा उठाया है।
नेत्रपाल सिंह, अनिल कुमार और उदयी राम जैसे समर्पित व्यक्तियों को संगठन में शामिल कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि नेतृत्व वहीं सफल होता है जहां आत्मबल, दूरदर्शिता और समाज के प्रति गहरी संवेदनशीलता होती है।
उपेंद्र सिंह जाटव का यह कदम एक सामाजिक क्रांति की दिशा में एक और ठोस कदम है, जो यह विश्वास जगाता है कि अगर ऐसे नेतृत्वकर्ता हमारे साथ हैं, तो समाज की दिशा और दशा निश्चित रूप से बदलेगी।
उनकी सोच, उनका समर्पण और उनका संगठनात्मक कौशल, जाटव समाज को आत्मगौरव, शिक्षा और अधिकार की दिशा में और मजबूत बनाएगा।
– जागरूक समाज के लिए एक प्रेरणास्पद पहल।
- ब्रह्मोस के साथ सीएम योगी: सोशल मीडिया पर बदली कवर फोटो, ‘सशक्त यूपी-समर्थ भारत’ का दिया संदेश - February 12, 2026
- यूपी के मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी अमजद मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल, SP की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली - February 12, 2026
- यूपी के मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी अमजद मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल, SP की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली - February 12, 2026