Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री महेन्द्र कुमार ने महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार से उनके आवास पर पहुँचकर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विभिन्न मुद्दों तथा शैक्षिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रदेश संगठन मंत्री श्री महेन्द्र कुमार ने डॉ. नरवार को बताया कि जनवरी के अन्तिम सप्ताह में प्रदेश कार्यसमिति का चुनाव कराया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री के साथ-2 अन्य पदाधिकारियों के नामों पर गोपनीय वार्ता हुई। प्रदेश कार्यसमिति के चुनाव के उपरान्त फरवरी में 75 जनपदों की जिला कार्यकारिणी के चुनाव कराया जाना भी प्रस्तावित है। इसके लिए प्रदेश के पदाधिकारियों को जनपद व मण्डल का प्रभारी बनाया जायेगा, जिन की देख-रेख में जनपदों के चुनाव कराये जायेंगे।
ज्ञात हो वर्ष 2026 में आगरा शिक्षक खण्ड के विधान परिषद् सदस्य (एम.एल.सी.) के चुनाव होने है। इसके बारे में भी चर्चा हुई और योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी की तलाश जारी है। महासंघ के स्थायी कार्यक्रम कर्तव्य बोध के कार्यक्रम प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित किये जाये। इस विषय पर भी चर्चा हुई।
प्रदेश संगठन मंत्री ने डॉ. नरवार को बताया कि 16 दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात हो चुकी है। अब प्रदेश कार्यसमिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फरवरी माह में मुख्यमंत्री से भेंट का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नरवार ने संगठन मंत्री को बताया कि उ.प्र. शिक्षा सेवा आयोग में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गयी है। यह व्यवस्था से अनेक योग्य अध्यापकों को प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्ति से रोका जा रहा है। इससे शिक्षकों में भारी रोष है। इस व्यवस्था को इण्टरमीडिएट एजूकेशन एक्ट 1921 के प्रावधानों के अनुसार संशोधित करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने पर सहमति बनी है।
आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद् के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के बारे में भी चर्चा हुई। इस विषय को मुख्यमंत्री उ0प्र0 के समक्ष रखे जाने तथा आगरा में यू.पी. बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को स्थापित कराने पर भी जोर दिया जायेगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार का पटका पहनाकर तथा बैज लगाकर स्वागत किया गया।
क्या आपको लगता है कि आप ओवरवेट या अंडरवेट हैं? या फिर आप विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हैं? तो आज से ही अपनी सेहत की चिंता करना शुरू कर दीजिए। मैं इस सफर में आपकी मदद करने के लिए तैयार हूं।
आप सिर्फ खानपान में बदलाव करके भी स्वस्थ रह सकते हैं।
यह तो आप जानते ही होंगे कि ओवरवेट कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए समय रहते सही खानपान अपनाना बेहद जरूरी है। ⚖️
*फ्री हेल्थ चेकअप और पौष्टिक नाश्ता*
डॉ. भानु प्रताप सिंह
पत्रकार, लेखक ✍️
आगरा
संपर्क करें:
9412652233
8279625939
- बहादुरी को सलाम: आगरा में भीषण आग से तीन लोगों की जान बचाने वाले फायरकर्मी रामकेश गुर्जर का सम्मान - December 11, 2025
- फेसबुक पर अनजान दोस्ती बनी जाल: आगरा में युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख की ठगी - December 11, 2025
- फेसबुक लिंक बना जाल: आगरा में महिला से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 5.95 करोड़ की ठगी, साइबर गैंग सक्रिय - December 11, 2025