डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल आगरा में ठीक 22 वर्ष बाद राष्ट्रीय व्यापरी सम्मेलन करने जा रहा है। इसमें देशभर के 1000 व्यापारी नेता आ रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन कई मायनों में रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। यह जानकारी जाने-माने व्यापारी नेता और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त महामंत्री टीएन अग्रवाल ने दी। तारीख है- 7,8,9 सितम्बर, 2024। स्थान है- अतिथि वन, वॉटर वर्क्स आगरा।
सम्मेलन में कौन भाग लेगा
श्री टीएन अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के प्रांत अध्यक्ष और महामंत्री, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष भाग लेंगे। इनकी संख्या करीब एक हजार है। सीमित स्थान के चलते संख्या सीमित की गई है। इससे पहले यह सम्मेलन बरेली, बनारस, मुजफ्फनगर, इलाहाबाद, ललितपुर आदि जिलों में हो चुका है।
क्या है उद्देश्य
श्री टीएन अग्रवाल ने बपताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव होगा। व्यापारियों की समस्याओं पर खुलकर मंथन होगा। जो भी सुझाव आएंगे, उनसे केंद्र और राज्य सरकारों को अवगत कराया जाएगा।
22 वर्ष पहले हुआ था
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व आगरा में राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन 11 वर्ष पूर्व हुआ था। तब इसके कर्ताधर्ता राजकुमार सामा और श्रीभगवान अग्रवाल थे। अब यह दोनों ही महानुभाव जीवित नहीं हैं।
आगरा के व्यापारियों का भी सम्मेलन होगा
श्री अग्रवाल ने बताया कि 8 सितम्बर, 2024 को आगरा के व्यापारियों का खुला अधिवेशन होगा। इसमें आगरा के 500 व्यापारी भाग लेंगे। आगरा में व्यापार मंडल से जुड़ी 80 बाजार कमेटियां हैं। प्रत्येक कमेटी से 5-5 व्यापारी बुलाए गए हैं।
कोई चंदा नहीं
उन्होंने बताया कि व्यापारियों का यह ऐसा सम्मेलन है, जिसमें कोई चंदा नहीं किया जाता है। व्यापारी ही आपस में मिलजुलकर सहयोग करते हैं। सम्मेलन की व्यवस्था के लिए जो कुछ भी चाहिए, वह हम व्यापारी भाइयों के पास उपलब्ध है। आमतौर पर इस तरह के बड़े आयोजन बिना चंदा के पूरे नहीं होते हैं।
हर राजनीतिक दल के समर्थक
श्री टीएन अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में प्रत्येक राजनीतिक दल के समर्थक व्यापारी हैं। इसके बाद भी व्यापारी हित के मुद्दों पर सभी एकजुट हैं। हम लोग व्यापारियों के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करते हैं। उदाहरण के लिए जब केंद्र सरकार ने टैक्स की दरें बढ़ाईं तो मैंने ही आंदोलन का नेतृत्व किया था। गिरफ्तारी भी दी है।
- लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच ओम बिरला का फैसला, निर्णय तक नहीं संभालेंगे कुर्सी - February 10, 2026
- Agra News: इरादतनगर हत्याकांड में वांछित आरोपी सनी उर्फ कालीचरन गिरफ्तार - February 10, 2026
- आगरा में गांजा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, निबोहरा में 10 किलो गांजे के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार - February 10, 2026