लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार का दिन हरियाणा में सियासी हलचल का दिन रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ही उनके पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। नए मुख्यमंत्री को लेकर संस्पेस बना रहा। आखिरी में विधायक दल की बैठक में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री चुना गया। उन्होंने नए सीएम के तौर पर पद और गोपीनयता की शपथ ली। सैनी पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
इस पूरी उठापठक के पीछे हरियाणा की गठबंधन सरकार में शामिल दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी जिम्मेदार रही।
भाजपा के साथ लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी, तो जेजेपी ने खट्टर सरकार से समर्थन वापस ले लिया। यही कारण रहा कि मनोहर लाल खट्टर को अपने मंत्रिमंडल समेत इस्तीफा देना पड़ा और अब दोबारा सरकार का गठन होगा।
विधायक दल की बैठक के बाद करनाल सांसद संजय भाटिया ने बताया का शाम पांच बजे शपथ ग्रहण होगा।
कुल मिलाकर भाजपा की ही सरकार बनेगी, लेकिन इस बार सरकार में जेजेपी नहीं होगी। निर्दलीय विधायकों का समर्थन होने के कारण सरकार को कोई खतरा नहीं है।
-एजेंसी
- ”कितने घुसपैठियों की पहचान की गई और कितने वापस भेजे गए?”: गृह मंत्री अमित शाह से कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछे तीखे सवाल - October 14, 2026
- आगरा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, वाल्मीकि समाज ने 101 किलो की माला पहनाकर किया भव्य स्वागत; उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब - October 14, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश में 3 महीने के भीतर ग्राम पंचायत चुनाव कराने के निर्देश - October 14, 2026