shastripuram jan seva samiti agra

Nagar Nigam Election वार्ड 90 की भाग संख्या 979 के 6300 मतदाता कहां गए, अधिकारी कर रहे टालमटोल

Election

Agra, Uttar Pradesh, India. नगर निगम आगरा के चुनाव सन्निकट हैं। इस समय मतदाता सूची बनाई जा रही है। पुरानी मतदाता सूची को ही नया करके दिखाया जा रहा है। नवगठित वार्ड में मतदाता सूची नहीं बनाई जा रही है। आसपास के मोहल्लों के पूर्व में बने मतदाताओं को नए वार्ड में दिखाया जा रहा है। उसका उदाहरण है वार्ड संख्या 90 की भाग संख्या 979। आइए जानते हैं क्या हो रहा है।

नगर निगम के वार्ड संख्या 90 राममोहन नगर में शास्त्रीपुरम की 90 फीसदी आबादी है। इसके लिए भाग संख्या 979 निर्धारित की गई है। प्रशासन ने तीन बीएलओ रजत प्रताप सिंह, अशोक शर्मा, सुमन पाठक को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य दिया गया। रजत प्रताप सिंह क्षेत्र में आए ही नहीं। उनका नम्बर तलाशकर बुलाया गया। उन्हें जैसे-तैसे बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची बन गई है। वे किसी से संचालित थे और इसकी पोल खुल गई। बाद में समिति के पदाधिकारियों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन फार्म भरवाए। बीएलओ लिए शास्त्रीपुरम जन सेवा समिति, आगरा (पंजीकृत) ने तीनों बीएलओ को लगभग 6500 मतदाताओं की पंजीकरण की सूची उपलब्ध कराई। सभी की रिसीविंग भी है। ये मतदाता कहां गए, कुछ पता नहीं चल रहा है। मतदाता सूची का कोई अता-पता नहीं है।

shastripuram jan seva samiti
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम को ज्ञापन देते शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति के पदाधिकारी।

इस बारे में जिलाधिकारी को 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर, 2022 को लिखित में अवगत कराया गया। 9 नवम्बर, 2022 को शास्त्रीपुरम जन सेवा समिति के पदाधिकारी फिर से कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी नहीं मिले तो दिवस अधिकारी अपर नगर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। उन्होंने अपर नगर आय़ुक्त से मिलने की सलाह दी। प्रार्थनापत्र को हस्तगत कराते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)  मिलने की बात कही। पदाधिकारी वहां पहुंचे तो वे किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। जिलाधिकारी का पत्र उनके कार्यालय में रिसीव करा दिया गया। शास्त्रीपुरम के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय हैं। उनके कार्यालय पर ताला लगा हुआ था।

इसके बाद सभी पदाधिकारी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव कार्यालय पहुंचे। वहां पता चला कि भाग संख्या 979 के करीब 500 मतदाता कहीं और स्थानांतरित कर दिए गए हैं। यह जानकारी मिली तो पदाधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे उनके पैरों तले मानो जमीन ही खिसक गई। बाद में एसीएम द्वितीय से फोन पर बात हुई। उन्होंने कहा कि सभी वोट जोड़े जाएंगे।

मौके पर मौजूद मंजू वार्ष्णेय, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. लाखन सिंह, भजनलाल प्रधान, राजवीर सिंह, तरुन कुमार ने मांग की है कि भाग संख्या 979 की मतदाता सूची को दुरुस्त किया जाए। 6300 मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई जाए। उन्हें आशंका है कि किसी को लाभ पहुंचाने के लिए शास्त्रीपुरम के मतदाताओं के नाम गायब किए जा रहे हैं। इस बारे में राज्य निर्वाचन आयोग को भी अवगत कराया जा रहा है।

Dr. Bhanu Pratap Singh