मुजफ्फरनगर जिले में 80 लोगों ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है। ये 80 लोग 12 परिवारों के हैं। ये लोग धोबी जाति से आते हैं। इनका दावा है कि ये पहले हिंदू थे। 12 साल पहले ही इन्होंने हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया था।
हिन्दू धर्म अपनाकर बोले, ये हमारे लिए घर वापसी जैसा
इन परिवारों ने बघरा के योग साधना आश्रम में हिंदू धर्म में वापसी की है। महाराज यशवीर ने इन लोगों को हिन्दू धर्म में दाखिल कराया। उन्होंने सभी को जनेऊ धारण करवाया गया। फिर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ करते हुए हिन्दू बनाया।
आजम के दबाव में अपनाया था इस्लाम धर्म
धोबी समाज के इन परिवारों का कहना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मंत्री रहे आजम खान की वजह से वो मुसलमान बन गए थे। इन्होंने कहा कि आजम खान के आदमियों ने हमें धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया था।
इन लोगों ने आगे कहा, “12 साल के बाद हिन्दू धर्म में आना हमारे लिए घर वापसी जैसा है। हमें अच्छा लग रहा है कि हम सब सबसे पुराने धर्म में वापस लौटे। अब हम अपने लोगों में आकर बहुत खुश हैं।”
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026