‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद पहले तो अलगाववादी यासीन मलिक चर्चा में आया। अब यासीन मलिक की बीबी मुशाल हुसैन मलिक भी ट्रेंड करने लगी है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में जहर उगलने को लेकर चर्चा में है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भारत और भारतीय सेना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही है कि पाकिस्तानी कश्मीर को कभी नहीं छोड़ेंगे। अगर कश्मीर लेने का प्रयास किया गया तो खून की नदियां बहेंगी।
भारत के खिलाफ पाकिस्तानी अजेंडे को बढ़ावा देने वाला अलगाववादी यासीन मलिक फिलहाल जेल में है। उसकी पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक लगातार भारत, भारत सरकार और भारतीय सेना पर हमला कर रही हैं। वह भारत को लगातार बदनाम कर रही हैं। यासीन मलिक की पत्नी की ओर से किए गए दावों का फैक्ट चेक किया गया तो उनके आरोप झूठे निकले। उसने भारतीय सेना पर कई गंभीर और घिनौने जो आरोप लगाए हैं, वह भी सारे झूठे हैं।
कश्मीरी लड़कियों की फोटो करती हैं पोस्ट
यासीन मलिक की पत्नी मुशारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार कश्मीर लड़कियों के फोटो पोस्ट करती है। वह इस तरह की पोस्ट करती है जिससे यह लगता है कि भारत में मुसलमानों के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं।
पाकिस्तानी करते हैं फॉलो
मुशाल के ट्विटर अकाउंट पर 80000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उसका अकाउंट वैरीफाइड भी है। उनके फॉलोवर्स में अधिकांश पाकिस्तानी लोग हैं। मुशाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उसे यासीन मलिक की पत्नी होने पर गर्व है। वह खुद को कश्मीरी अलगाववादियों का नेता बताती हैं। उसके पोस्ट देखें तो लगता है कि भारत में मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उनका नरसंहार हो रहा है। मुस्लिम महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं।
मुसलमानों पर अत्याचार का करती है झूठा दावा
अलगाववादी नेता और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का अध्यक्ष यासीन मलिक जेल में है। उसे 2017 में टेरर फंडिंग के आरोप में जेल भेजा गया था। मुशाला अपने पति को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग कर रही है। साल 2019 में मुशाला मलिक ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। उसने एक कविता भी पढ़ी थी, उसमें भी यह बताया था कि कश्मीर के मुसलमानों पर भारत अत्याचार कर रहा है।
-एजेंसियां
- यूपी में अब फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य: कोचिंग, मॉल और अस्पतालों को NOC के बिना नहीं मिलेगी बिजली और व्यापार की सुविधा - June 27, 2026
- इस्तीफे के पीछे की ‘हरिद्वार स्क्रिप्ट’: क्या बढ़ते दबाव और किरकिरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के बड़े चेहरों ने छोड़ा पद? - June 27, 2026
- देवरिया से सीएम योगी की विपक्ष को चुनौती: बोले- आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, राम भक्तों की अग्नि परीक्षा न लें - June 27, 2026