जनता के द्वार पर मिलेगी चिकित्सा सुविधा
डॉक्टर देखेगा और दवा भी देगा, सब कुछ फ्री
Agra, Uttar Pradesh, India. कितना अच्छा हो कि डॉक्टर आपको घर पर देखने आए और दवा भी दे। सबकुछ फ्री में हो। यह सब सपने जैसा लगता है, लेकिन यह सपना साकार होने जा रहा है। फतेहपुर सीकरी से सांसद और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने आम जनता के लिए यह व्यवस्था कर दी है। इस संबंध में ‘सांसद मोबाइल हॉस्पिटल’ योजना का शुभारंभ 7 अगस्त, 2022 को होगा।
क्या है योजना
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में दर्जनों गांव कस्बों से काफी दूर बसे हुए हैं। वहां से अस्पताल तक आना मुश्किल होता है। इसके अलावा किसी गांव में कोई रोग फैल जाए तो बड़ी समस्या हो जाती है। ऐसे निर्धन लोग भी हैं जो तमाम कारणों से इलाज नहीं करा पाते हैं। इसे देखते हुए उन्होंने गेल से अनुरोध किया तो सांसद मोबाइल हॉस्पिटल’ योजना ने जन्म लिया। ऐसे वाहन तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें डॉक्टर, नर्स, दवा आदि की व्यवस्था है। चिकित्सा सुविधा जनता के द्वार पर पहुंचेगी। किसी भी जांच, इलाज, दवा का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। क्षेत्र की जनता के लिए यह बड़ी सुविधा है।
किसे मिलेगा लाभ
श्री चाहर ने बताया कि एक वाहन तैयार होकर आगरा आ गया है। ‘सांसद मोबाइल हॉस्पिटल’ का लाभ निर्धन वर्ग के लोगों को मिलेगा। पूरे लोकसभा क्षेत्र में ‘सांसद मोबाइल हॉस्पिटल’ भ्रमण करता रहेगा। निश्चित स्थान पर सांसद मोबाइल हॉस्पिटल’ का वाहन खड़ा रहेगा। लोग डॉक्टर को दिखाकर दवा ले सकते हैं। इस बारे में लोगों को समय पर जानकारी दी जाती रहेगी। कुछ और वाहन तैयार कराए जा रहे हैं। योजना का शुभारंभ 7 जुलाई, 2022 को अपराह्न 3.30 बजे से यूथ हॉस्टल परिसर में होगा। ‘सांसद मोबाइल हॉस्पिटल’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पीएन सिंह भी मौजूद रहेंगे।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026