नगला भिक्की में अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार शुरू
किसानों से संवाद, सम्मान और पौधारोपण अभियान
फतेहाबाद व बाह में कई सड़कों का शिलान्यास
Agra, Uttar Pradesh, India, India. केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने आज कई कार्यक्रम किए। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के नगला भिक्की में अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया। गिर्राज जी महाराज के जयकारों के बीच सांसद ने श्रमदान किया। अपने सिर पर मिट्टी का पला रखकर मिट्टी हटाई।
यह कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा आगरा की ओर से आयोजित किया गया था। किसानों की भारी भीड़ जमा थी। सांसद ने किसानों से संवाद कर पौधारोपण किया। प्रगतिशील किसानों का सम्मान भी किया। सांसद ने किसानों से कहा कि मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों का सम्मान किया है। योगी और मोदी सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। यूपी और केन्द्र सरकार का बजट किसानोन्मुखी होता है।

सांसद चाहर ने यह भी बताया कि आगरा के ग्रामीण इलाकों के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना के तहत 6779 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। अगले दो साल में प्रत्येक घर में नल से गंगाजल पहुंचेगा। इसके साथ ही आगरा के हर घर से जल की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। इस मौके पर सांसद के साथ विधायक छोटेलाल वर्मा और पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह थे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक जिलामंत्री प्रेमवीर सिंह और प्रधान संगठन शमसाबाद के अध्यक्ष सोनू परमार थे।

इससे पहले शमसाबाद कस्बा में सड़क का शिलान्यास किया। उनके साथ फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रदीप भाटी, ऋषि उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष थे। रामपुर टावर और रामपुर तिराहा पर सड़क का शिलान्यास किया।

अभयपुरा चौराहा पर बाह-बिजौली- कैंजारा रोड का शिलान्यास किया। ये सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनाई जा रही हैं। इस मौके पर राजा अरिदमन सिंह, सुनील गुप्ता चेयरमैन, राम कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पिनाहट सत्यवीर सिंह भदौरिया, दिनेश पचौरी और सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026