सांसद नवीन जैन के आवास पर होली की धूम
देश के चार बड़े त्योहारों में होली बड़ा अद्भुत है
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. सांसद राज्यसभा नवीन जैन के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर होली की धूम मच गई। मंगलवार को सैकड़ों लोग होली खेलने पहुंचे। एकदूसरे को गुलाल लगाया। गले मिले। शुभकामनाएं दीं। सांसद नवीन जैन ने होली खेलने आए लोगों पर मानो गुलाल की बारिश ही कर दी। उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान भी कार्यकर्ताओं से किया।
सांसद नवीन जैन ने सभी के साथ पूरे तीन घंटे होली खेली। लोग आते रहे। माला, साफा और पगड़ी पहनाते रहे। गुलाल लगाते रहे। गले मिलते रहे। ह ठंडाई का मजा उठाते रहे। नेपथ्य में होली के गीत बजते रहे और मस्ती में सराबोर लोग नृत्य करते रहे।

पूर्व पार्षद मोहन सिंह लोधी और बबलू लोधी ने बताया कि दर्जनों लोग यह भी देखने आए थे कि सांसद बनने के बाद नवीन जैन पहले की तरह होली खेलते हैं या नहीं। उन्होंने पाया कि सांसद ने पहले से कहीं अधिक मस्ती और प्रेम के साथ होली खेली। पहले की तरह की गले में हाथ डालकर फोटो खिंचवाए। नवीन जैन सांसद बनने के बाद कतई बदले नहीं हैं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद नवीन जैन ने कहा कि देश के चार बड़े त्योहार हैं। होली, दीपावली, 15 अगस्त और 26 जनवरी। इनमें होली बड़ा अद्भुत त्योहार है। यह गले लगकर अपने मतभेद भुलाने का त्योहार है। प्रेम और भाईचारे का संदेश देने के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आगरा से लोकसभा चुनाव में आगरा से एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर को जिताकर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। आप सब कार्यकर्ताओं की बदौलत हमारे विधायक, सांसद, महापौर और मैं हूँ। आपका परिश्रम ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। जोश को बनाए रखें। भाजपा को ऊँचाइयों पर ले जाने का काम इसलिए करना है क्योंकि प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने जा रहे हैं। 2047 तक देश का नेतृत्व मोदी जी करते रहें, ऐसी कामना है। यह सुनकर जोश में आए कार्यकर्ताओं ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा बुलंद किया।
पुरुषों की तुलना में तेजी से निकोटीन की लत का शिकार क्यों बन रही महिलाएं?
इस मौके पर विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, जगदीश पचौरी, शरद चौहान, पंकज अग्रवाल (सभी पार्षद), मोहन सिंह लोधी, शोभाराम राठौर, सुषमा जैन, आशीष पाराशर (सभी पूर्व पार्षद), रवि सारस्वत, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बबलू लोधी, नेहा गुप्ता, नागेश पंडित, रवि शर्मा, विमल गुप्ता, अनिल सारस्वत, मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, रेनू यादव, प्रीतम सिंह यादव, अमित अग्रवाल पारुल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026