मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया है। बुधवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी पीसी में दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा। इसकी अधिकतम सीमा 17951 रुपए होगी। पीसी में जानकारी दी गई कि रेलवे कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए वन टाइम ग्रांट मंजूर किया गया है।
तेल गैस कंपनियों को 22000 करोड़ रुपए का अनुदान
मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की तेल विपणन कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया गया है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का देश के नागिरकों पर बोझ ना पड़े इस के लिए यह फैसला लिया गया है। इस ग्रांट से त्योहारी सीजन में गैस की कीमत में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
नॉर्थ ईस्ट के लिए पीएम डिवाइन योजना को मंजूरी
कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक्ट ईस्ट नीति के तहत काम हो रहा है। इसके तहत नॉर्थ ईस्ट के लिए पीएम डिवाइन योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के लिए 6000 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। रेलवे कर्मचारी को मिलने वाले बोनस की बात करें तो एक रेलवे कर्मचारी को 30 दिन के हिसाब से 7000 रुपए बोनस बनता है। ऐसे में 78 दिन का बोनस 17951 रुपए मिलेगा।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026