[ad_1]
कप्तान मिताली राज के अर्धशतक के अलावा भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे और न्यूजीलैंड ने पहला महिला वनडे क्रिकेट मैच शनिवार को 62 रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने वाली न्यूजीलैंड टीम के लिए सूजी बेट्स ने 111 गेंद में 106 रन बनाए। जिसकी मदद से मेजबान ने 275 रन का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम 49 . 4 ओवर में 213 रन पर आउट हो गई।
अपना 221वां वनडे खेल रही 39 वर्ष की मिताली ने शानदार फॉर्म कायम रखते हुए पिछली 11 पारियों में सातवां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 73 गेंद में छह चौकों की मदद से 59 रन बनाये। भारतीय महिला टीम ने पिछले वनडे में गत वर्ष सितंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़े लक्ष्य 265 रन को हासिल करके जीत दर्ज की थी। उस जीत के साथ भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया का 26 मैचों का जीत का सिलसिला भी तोड़ा था।
मिताली ने वनडे क्रिकेट में चार अलग अलग टीमों आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक हजार रन पूरे करने के साथ ही चार्लोट एडवडर्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ महिला वनडे में एक हजार रन पूरे करने वाली वह पहली भारतीय क्रिकेटर हो गई। यस्तिका भाटिया ने उनका बखूबी साथ दिया तो तीसरे नंबर पर उतरी। उन्होंने 63 गेंद में 41 रन बनाये और दोनों ने 88 रन की साझेदारी की। जेस केर ने 35 रन देकर चार विकेट लिये और भारतीय टीम 49 . 4 ओवर में 213 रन पर आउट हो गई।
भारत को हरमनप्रीत कौर के खराब फॉर्म का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। बिग बैश लीग में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रही हरमनप्रीत ने 22 गेंद में 10 रन बनाये। पिछली पांच पारियों में उनका स्कोर 10, 16, 19, 1 और नाबाद 30 रहा है। चार मार्च से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले भारत के लिये यह चिंता का सबब है। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पृथकवास का समय बढाये जाने से भी भारत की बल्लेबाजी कमजोर लग रही है।
इससे पहले न्यूजीलैंड के लिये सूजी ने अपना 11वां वनडे शतक लगाया लेकिन भारत ने आखिरी पांच विकेट 25 रन के भीतर लेकर मेजबान को 48 . 1 ओवर में 275 रन पर रोक दिया। सूजी को 14 के स्कोर पर जीवनदान भी मिला जब पूजा वस्त्राकर की गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़़ ने प्वाइंट में उनका कैच छोड़ा । इसका पूरा फायदा उठाकर सूजी ने 111 गेंद में 10 चौकों की मदद से 106 रन बनाये।
-एजेंसियां
[ad_2]
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026