संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मिशन 2024 फतह का संकल्प, केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कही बड़ी बात
कार्यकर्ताओं की मेहनत के बिना कोई भी चुनाव जीतना बेहद मुश्किलः एसपी सिंह बघेल
जातिवाद की राजनीति करने वाली पार्टियां जनता ने बिठाईं घरः डॉ. जीएस धर्मेश
बिना भेदभाव के ट्रिपल इंजन की सरकार में हो रहा है विकासः हेमलता दिवाकर
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आयोजित महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत संयुक्त मोर्चे का सम्मेलन होटल रवैना ग्रैंड में आयोजित किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, पूर्व राज्य मंत्री छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश एवं सभी मोर्चों के महानगर अध्यक्षों के द्वारा संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया।
अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अतिथियों का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन के मोर्चों की भूमिका सबसे अहम होती है। संगठन का एक-एक कार्यकर्ता मोर्चे का एक-एक पदाधिकारी पार्टी की ताकत है। आज देश के साथ दुनिया में भारत का मान बढ़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व भर में वैश्विक नेता के रूप में पहचान मिल रही है। उन्होंने इस मौके पर सभी मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति बताते हुए कहा हर एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए तभी महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत के बिना कोई भी चुनाव जीतना बेहद मुश्किल होता है।

भाजपा महानगर के छावनी विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर हेमलता दिवाकर ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन का मूल मंत्र समझाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने की अपील की। ट्रिपल इंजन की सरकार में समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उद्बोधन के दौरान विधायक डॉ जी एस धर्मेश ने कार्यक्रम में आए हुए सभी मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए 2024 के चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा अब क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व खतरे में है। जातिवाद की राजनीति करने वाली पार्टियां जनता ने सबक सिखाते हुए घर बैठा दी हैं।
इनकी रही मौजूदगी
भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ जीएस धर्मेश , महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नवीन प्रजापति, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्याम सिंह चाहर, अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन, महामंत्री रश्मि सिंह,महेश शर्मा, रोहित कत्याल शिवकुमार माहौर, दिलीप बर्मा सहित बड़ी संख्या में मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने किया।
- 1 अप्रैल से अंडों पर लगेगी ‘एक्सपायरी डेट’ की मुहर, पुराने अंडे बेचने वालों की अब खैर नहीं, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश - March 17, 2026
- Agra News: सदर क्षेत्र में युवती से सरेराह बदसलूकी; बाइक सवारों ने रास्ता रोक की छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी - March 17, 2026
- आगरा में खूनी खेल: मिलने के बहाने बुलाया और युवक के सिर पर कर दिया वार, मुगल पुलिया पर सनसनी - March 17, 2026