Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज (यूपी बोर्ड) का क्षेत्रीय कार्यालय आगरा में खुलवाने के लिए डॉ. देवी सिंह नरवार ने आगरा के सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को ज्ञापन दिया। उनसे आग्रह किया कि अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कार्यालय खुलवाएं।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने सांसद की प्रेसवार्ता के तत्काल बाद ज्ञापन सौंपा। डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी है। पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि इस बारे में बैठकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि 2001 से प्रस्ताव लम्बित चल रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से आगरा मंडल, अलीगढ़ मंडल, झांसी मंडल और कानपुर मंडल (आंशिक) के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों को लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय जनता की बड़ी समस्या हल हो जाएगी।

डॉ. नरवार ने बताया कि आगरा में 900 से अधिक माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल एवं इंटर) हैं। ये सभी क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से संबद्ध हैं। इससे समय और धन दोनों की बरबादी हो रही है। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय आगरा में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर जिलों को शामिल करने का प्रस्ताव है। इन 15 जिलों में 8 हजार माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें कक्षा 10 और 11 के 11 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में बीटीसी छात्रावास के खाली पड़े 30 भवनों को उपयोग में लाया जा सकता है। इस बारे में भी प्रस्ताव भेज जा चुका है।
- आगरा के बरहन में मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई भिड़ंत, तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - June 18, 2026
- आगरा दीवानी कचहरी के बाहर सनसनी: तारीख पर आई बहू को ससुरालियों ने घेरा, सड़क पर गिराकर पीटा, गला दबाने का आरोप - June 18, 2026
- सिंगापुर के वैश्विक मंच पर चमकी ताजनगरी: मेयर हेमलता दिवाकर ने संस्कृति मंत्री को भेंट की ताजमहल की प्रतिकृति, दिया आगरा आने का न्योता - June 18, 2026