बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौ माता के खिलाफ बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी को यूपी पुलिस ने दबोच लिया है। भड़काऊ बयान देकर फरार चल रहे मौलाना को यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद बहराइच लाए गए मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस की गिरफ्त में लंगड़ाकर चलता हुआ दिखाई दे रहा है।
80 से ज्यादा FIR और कड़ा एक्शन
मौलाना के विवादित वीडियो ने पूरे उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा कर दी थी। बहराइच, बलरामपुर और महाराजगंज समेत कई जिलों में भारी आक्रोश के बाद पुलिस ने शिकंजा कसा। अकेले यूपी में मौलाना के खिलाफ 83-84 एफआईआर दर्ज की गई हैं। बहराइच में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बलरामपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायतों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं (196, 299, 353) के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
बिहार में छिपे मौलाना को एसटीएफ ने घेरा
मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला अब्दुल्ला सालिम बयानबाजी के बाद से ही ठिकाने बदल रहा था। खुफिया इनपुट के आधार पर यूपी पुलिस की टीम सादी वर्दी में बिहार पहुंची और स्थानीय सहयोग से उसे दबोच लिया। बहराइच कोतवाली में उससे सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस भड़काऊ टिप्पणी के पीछे कहीं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोई बड़ी सोची-समझी साजिश तो नहीं थी।
अकड़ ढीली, अब मांग रहा माफी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ताजा वीडियो में मौलाना की हेकड़ी गायब नजर आ रही है। एक वीडियो में वह हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगता दिख रहा है। उसने स्वीकार किया कि उसका बयान गलत था और इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के पुराने रिकॉर्ड्स और नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
चर्चा में मौलाना की ‘चोट’
पुलिस कस्टडी में मौलाना के लंगड़ाकर चलने के वीडियो पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि मौलाना के पैर में चोट कैसे लगी। फिलहाल, उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- आगरा में ‘रील’ वाली दबंगई: फतेहाबाद में असलहे लहराकर दनादन फायरिंग, सोशल मीडिया पर रसूख दिखाने के लिए उड़ाए कानून के परखच्चे - March 31, 2026
- Agra News: ताजगंज में भीषण अग्निकांड, दुकान जलकर राख; गरीब परिवार की जिंदगी भर की कमाई चंद मिनटों में खाक - March 31, 2026
- बिहार के नालंदा में भारी त्रासदी: मघड़ा शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत कई घायल - March 31, 2026