Agra, Uttar Pradesh, India. इनर रिंग रोड पर देर रात टायर फटने के बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चार युवा दोस्तों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी की उम्र 18-19 साल है। पुलिस ने बताया कि ये सभी दोस्त की जन्मदिन समारोह में गए थे। लौटते में हादसे के शिकार हो गए।
रात 12 बजे की घटना
इनर रिंग रोड पर रहन कला टोल प्लाजा से रात 12 बजे आगरा की ओर तेज रफ्तार स्कार्पियो जा रही थी। थोड़ी दूर चलते ही गाड़ी का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार छह लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को वाटरवर्क्स स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक और घायल
मृतकों में ताजगंज के बाधवा नगर निवासी 19 वर्षीय आशीष, 16 वर्षीय कृष्णा सिंह, सदर के शेरखान बिल्डिंग निवासी अरसद और ताजगंज के राजश्री अपार्टमेंट निवासी निखिल शामिल हैं। हास्पिटल में ताजगंज के नेहरू एन्क्लेव निवासी कनिक और कबीर को भर्ती कराया गया है। इन सभी की उम्र 18 से 19 साल है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026