चाइनीज कंपनियों पर सरकार का रवैया सख्त होता जा रहा है। हाल ही में 54 चीनी एप पर बैन लगाने के बाद अब आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चीनी टेलिकॉम कंपनी हुवावे के कई कार्यालयों पर छापा मारा है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी साझा की गई है। इसमें कहा गया कि मंगलवार को दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कंपनी के परिसरों पर छापे मारे गए।
अधिकारियों ने दस्तावेज जब्त किए
रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारियों ने कंपनी, उसके भारतीय व्यापार और विदेशी लेन-देन के खिलाफ टैक्स चोरी की जांच वित्तीय दस्तावेजों और कंपनी के बहीखाते खंगाले। सूत्रों के हवाले से इसमें कहा गया है कि आयकर टीम ने इन ठिकानों से कुछ दस्तावेजों को जब्त भी किया है। हालांकि, कंपनी टैक्स चोरी के आरोपों से खुद को पाक-साफ बताते हुए कहा कि भारत में उसका परिचालन पूरी तरह से कानून के तहत हो रहा है।
5जी सेवाओं की टेस्टिंग से बाहर हुवावे
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि आयकर विभाग की टीम द्वारा हमारे विभिन्न कार्यालयों पर आने और कुछ कर्मचारियों से साथ पूछताछ करने के बारे में जानकारी मिली है। हुवावे को भरोसा है कि भारत में हमारा संचालन सभी कानूनों और विनियमों के अनुरूप हो रहा है। गौरतलब है कि सरकार ने हुवावे को 5जी सेवाओं की टेस्टिंग से बाहर रखा है।
-एजेंसियां
- प्रयागराज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, स्वराज भवन में हुआ स्वागत - August 8, 2026
- रामु जाइ बन राजु तुम्हारा…कैकेयी के वरदान और श्रीराम के वनवास प्रसंग से भावुक हुआ कथा पांडाल, आंखों से बही अश्रुधारा - August 8, 2026
- मेरठ में सीएम योगी के दौरे से पहले हड़कंप: कार्यक्रम स्थल के पास आसमान में दिखा संदिग्ध ड्रोन, एटीएस और पुलिस जांच में जुटी - August 8, 2026