मनोज बाजपेयी आज कल सुर्खियों में बने हुए हैं। अब मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी में एक्टर का धांसू लुक सामने आया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ये जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। इस पोस्टर में मनोज बाजपेयी किसी ठेठ गांव वाले की तरह नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘जोरम’ (Jorum) में देखा गया था। इस फिल्म ने पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
इस अवतार में दिखे मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैया जी’ (Bhaiyyaji) में एक्टर अलग अवतार में दिख रहे हैं। आज अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म ‘भैया जी’ के पोस्टर को साझा किया है। पोस्टर में मनोज गांव वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। पैरों में चप्पल पहन कर जमीन पर बैठे मनोज का ये लूक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। मनोज धोती-कुरता और कोट पहन सड़क पर बैठे दिख रहे हैं। ‘भैया जी’ के लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने होंठों के बीच बीड़ी दबा रखा है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म ‘भैया जी’ के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, ‘आ रहे हैं वो’। अभिनेता ने पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की टीजर के रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। 20 मार्च 2024 को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-एजेंसी
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026