क्या बिहार में एक बार फिर से कुछ बड़ा होने वाला है? जीतन राम मांझी की मानें तो हां… पूर्व सीएम और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी एक के बाद एक सियासी बम फोड़े जा रहे हैं। उधर नीतीश से दो दिन पहले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह की मुलाकात और फिर 19 जनवरी को लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का सीएम आवास पहुंचना भी कई इशारे कर रहा है।
बहरहाल, जीतन राम मांझी ने फिर से एक बड़ा दावा ठोका है। जीतन राम मांझी ने बिहार में महागठबंधन सरकार के गिरने की तारीख भी तय कर दी है।
क्या कहा है जीतन राम मांझी ने
दरअसल, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने 19 जनवरी की दोपहर 12:06 मिनट पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में जीतन राम मांझी ने लिखा कि ‘दिल्ली में रहने के बावजूद बिहार के वर्तमान राजनैतिक हालात पर मेरी नजर है। राज्य के राजनैतिक हालात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने सभी माननीय विधायकों को आगामी 25 जनवरी तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। जो भी होगा, राज्यहित में होगा। जय बिहार…’ जीतन राम मांझी के इस ट्वीट के बाद बिहार के सियासी गलियारे में तेजी से ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या फिर से राज्य में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है?
इससे पहले भी जीतन राम मांझी ने किया दावा
कुछ दिन पहले ही 14 जनवरी को जीतन राम मांझी ने कहा था कि ‘राज्य में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट से कुछ अधिकारियों से ज्यादा राजद-जदयू-कांग्रेस के कार्यकर्ता परेशान है। राजद के लोग इस सोच में परेशान हैं कि फ्लैक्स में नीतीश जी का फोटो दें कि ना? जदयू-कांग्रेस वाले भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं। वैसे जो भी परिवर्तन होगा वह राज्यहित में होगा।’
-एजेंसी
- Agra News: सरस्वती विद्या मंदिर में ‘डायरिया से डर नहीं’ की गूंज: पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे बचाव के संदेश, कार्तिक रहे अव्वल - February 18, 2026
- UP चुनाव 2027: मायावती का बड़ा एलान— ‘एकला चलो रे’, गठबंधन की अटकलों को बताया ‘भ्रामक’, 2007 दोहराने का संकल्प - February 18, 2026
- Agra News: ‘समरसता यात्रा’ से दिया गया सामाजिक एकता का संदेश, संतों और समाज के विभिन्न वर्गों ने किया भव्य स्वागत - February 18, 2026