नई दिल्ली। दिल्ली की बीसीए छात्रा आयुषी हत्याकांड में मथुरा पुलिस ने उसके प्रेमी छत्रपाल और उसके दोस्त मानवेंद्र को गवाह बनाया है। पुलिस ने दोनों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पुलिस जल्द ही हत्याकांड में चार्जशीट लगाएगी। पुलिस के खुलासे के अनुसार आयुषी की हत्या छत्रपाल से प्रेम विवाह करने के कारण उसके पिता ने की थी।
थाना राया क्षेत्र में 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर लाल रंग के ट्रॉली बैग में आयुषी का शव मिला था। इससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस की 14 टीमों ने 48 घंटे में शव की पहचान करके मामले का खुलासा किया था। आयुषी की हत्या उसके पिता नितेश यादव ने की थी। पिता ने उसे दो गोलियां मारी थीं। इसके बाद पॉलिथीन में शव को पैक कर ट्रॉली में रखकर ठिकाने लगा दिया था। इस पूरी वारदात में आयुषी की मां भी शामिल रहीं।
आयुषी की हत्या 17 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे की गई थी। आरोपी पिता 11 घंटे तक उसका शव घर में रखा रहा। आरोपी के बेटे को तक इसकी भनक नहीं लगी थी। रात में पति-पत्नी ने बेटी के शव को ठिकाने लगाया था।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026